Sunday, 26 January 2014

Recrument in IB for more than 500 post

आईबी में बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती
इंटेलीजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक के 532 पदों को भरने के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं। यह भर्ती राष्ट्रीय स्तर पर निकाली गई हैं। कुल भर्ती को परीक्षा केंद्रों के आधार पर और विभिन्न श्रेणीयों में बांटा गया है। चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति आवेदित स्‍थान पर किए जाने के बाद देश में कहीं भी सेवा देने के लिए भेजा जा सकता है।

Monday, 20 January 2014

Jobs in Indian Railway | रेलवे में बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन


भारतीय रेलवे में लोको पायलट और तकनीशियन के पदों को भरने के लिए 26,567 रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
रेलवे ने अजमेर, एलाहाबाद, बंगलुरू, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू और कश्मीर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, पटना और रांची के भर्ती बोर्डों के लिए एक साथ रिक्तियां जारी की है।

18 से 30 साल के युवा करें आवेदन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवार के लिए वेतनमान के तौर पर 5200-20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये निर्धारित है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। न्यूनतम आयु का निर्धारण 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी।

Wednesday, 18 December 2013

Recuitment in Animal Husbendry

पशुपालन विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका

पशुधन प्रसार अधिकारियों के कुल रिक्त 1198 पदों पर नियुक्ति से पूर्व प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

कुल पदों में से 90 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होगी जबकि 10 प्रतिशत पद विभागीय मण्डलीय कर्मचारियों के लिए आरक्षित है।

Wednesday, 11 December 2013

Recruitment in Railway 5,775 पदों पर भर्ती, 10वीं पास को मौका

पश्चिम रेलवे में कुल 5,775 पद भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के अंतर्गत गैंगमैन/ट्रैकमैन बी 1 के 3534 पद, हैल्पर/खलासी बी 1 के 932 पद, हैल्पर-II/खलासी सी 1 के 662 पद, हैल्पर-II/खलासी बी 1 के 52 पद और प्लेटफॉर्म पोर्टर ए 2 के 595 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धार‌ित है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत 10वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई अथवा समकक्ष होना चाहिए। सामान्य वर्ग के आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अध‌िक 33 वर्ष होनी चाह‌िए। आरक्षित वर्ग के लिए न‌ियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

Recruitment in Rajkiye Nirman Nigam Limited

यूपीः 192 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर कुल 192 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सहायक स्‍थानिक अभियन्ता (सिविल) के 48 पद, सहायक स्‍थानिक अभियन्ता (विद्युत) के 10 पद, उप अभियन्ता (सिविल) के 99 पद तथा सहायक लेखाकार के 35 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर सहायक स्‍थानिक अभियन्ता (सिविल) तथा सहायक स्‍थानिक अभियन्ता (विद्युत) के लिए 15600-39100 रूपये तथा ग्रेड पे 500 रूपये, उप अभियन्ता (सिविल) के लिए 9300-34800 रूपये तथा ग्रेड पे 4200 रूपये तथा सहायक लेखाक के लिए 5200-20100 रूपये तथा ग्रेड पे 2800 रूपये निर्धारित है।

Monday, 2 December 2013

TET: अबूझ पहेली बन गई शिक्षक भर्ती

सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले दिनों फैसला दिया कि प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती टीईटी की मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा। इस फैसले से लाखों युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, तो कुछ को निराशा भी हाथ लगी। यही वजह है कि इसे लेकर टीईटी पास बीएड अभ्यर्थियों में दो फाड़ हो गया है। एक गुट टीईटी मेरिट पर भर्ती चाहता है तो दूसरा शैक्षिक मेरिट पर। शैक्षिक मेरिट से भर्ती की मांग को लेकर एक गुट की बैठक रविवार को लक्ष्मण मेला मैदान में हुई।

Friday, 29 November 2013

यूपी: 72,825 शिक्षकों की भर्ती में आड़े आया नया अड़ंगा

यूपी में परिषदीय विद्यालयों में खाली 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यायालय की ओर से टीईटी की मेरिट के आधार पर भर्ती के आदेश के बाद भी परेशानी कम होने की संभावना नहीं है। 2010-11 में हुई टीईटी के सभी रिकार्ड पुलिस ने सील कर रखे हैं।

बोर्ड के पास इस समय टीईटी का कोई रिकार्ड नहीं है। रिकार्ड के अभाव में बेसिक शिक्षा परिषद और यूपी बोर्ड को परेशानी हो सकती है।

2010-2011 में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पद भरने के लिए यूपी बोर्ड को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान परीक्षार्थियों ने बोर्ड के पास प्रत्यावेदन दिया कि मूल्यांकन सही नहीं हुआ है।

Wednesday, 13 November 2013

Elopathic Medical Officers Recruitment Through PCS Examination

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारी के कुल 5775 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमं‌‌त्रित किए हैं। इनमें 128 पद खाद्य निरीक्षक के तथा शेष पद एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारी के हैं।

इन पदों के लिए सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 115 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए 55 रुपये और शारीरिक रूप से अक्षम ‌व्यक्तियों के लिए 15 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क को ई चालान के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराना होगा।

Thursday, 29 August 2013

Shiksha Mitra News : TET के नाम पर भड़के शिक्षा मित्र, करेंगे विरोध

लखनऊ। शिक्षा मित्र टीईटी के नाम पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि 13 साल की सेवा के बाद उनके लिए टीईटी की अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए। वह पहले से ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं और शिक्षक की श्रेणी में आते हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद उन्हें प्रशिक्षित कर समायोजित करते हुए वेतनमान दिया जाना चाहिए न कि टीईटी की अनिवार्यता उन पर लागू की जानी चाहिए। शिक्षा मित्र शीघ्र ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद भी इस पर विचार न किया गया तो आंदोलन छेड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में मौजूदा समय करीब 1.76 लाख शिक्षा मित्र बच्चों को पढ़ाते हैं। प्रदेश में शिक्षा मित्रों को रखने की प्रक्रिया वर्ष 2000 से शुरू हुई थी। राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में इन्हें दो वर्षीय बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बनाने का निर्णय किया था।

UPTET : Junior High School Teacher Advertisement Published

UPTET / Upper Primary Teacher Recruitment UP :  Junior High School Teacher Advertisement Published

Today Advertisement Published by Various Districts of UP in Local news Paper



For More Information:-  http://upbasiceduboard.gov.in/

Monday, 26 August 2013

Bumper Recruitment of Sanskrit Lecture in UP Degree Colleges

650 महाविद्यालयों में होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से जुड़े संस्कृत महाविद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की भर्ती शुरू होगी।
शासन से हरी झंडी मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से खाली पड़े शिक्षकों के पदों की जानकारी देने को कहा है।
विश्वविद्यालय से प्रदेशभर में 540 महाविद्यालय जुड़े हैं। वहीं देशभर में करीब 650 महाविद्यालय इससे संबद्ध हैं।

महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए पिछले दिनों शासन केसाथ विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षक नेताओं की बैठक हुई।
बैठक के बाद शासन ने शिक्षकों की भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि, कई साल पहले संस्कृत शिक्षकों को पेंशन भी नहीं मिलती थी लेकिन मुलायम सिंह सरकार ने शिक्षकों के लिए पेंशन शुरू की।

7000 TGT PGT Recruitment UP

सात हजार शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती

यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में 7 हजार शिक्षकों के पद पर भर्तियां करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन रिक्तियों का सत्यापन शुरू हो चुका है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने राज्य सरकार से ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए भी मंजूरी मांगी है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने 2011 में जारी विज्ञापन के आधार पर होने वाली 1514 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई है। इसमें एक बिन्दु रिक्तियों का सत्यापित न कराया जाना भी है।
नियमानुसार भर्तियों के लिए विज्ञापन रिक्त पदों की तस्दीक के बिना नहीं निकाला जा सकता। अब इन रिक्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है और इसके साथ ही लगभग 7 हजार पदों का सत्यापन भी कराया जा रहा है ताकि भर्तियां जल्द शुरू हो चुके। इन 7 हजार पदों पर भर्तियों के लिए जिलों ने बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। हालांकि बोर्ड को अगले दो सालों में रिटायर होने के फलस्वरूप खाली होने वाले पदों के सापेक्ष भर्तियां करनी होती हैं।

BTC 2013 Apply Online Application Form

फर्जीवाड़े के शिकार अभ्यर्थी दोबारा करेंगे च्वाइस लॉक

मेरठ/ गोरखपुर : बीएड प्रवेश परीक्षा-2013 के विशेष चरण में च्वाइस लॉक को लेकर धोखाधड़ी की शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को 37 अन्य अभ्यर्थियों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम पर शिकायत की। इसके पूर्व शिकायत दर्ज कराने वाले 32 अभ्यर्थियों के च्वाइस लाक एकाउंट दोबारा खोलदिए गए। अब वे बीएड प्रवेश के लिए अपनी पसंद के कालेजों का विकल्प फिर से भर सकेंगे।
अब तक तीन कालेज ऐसे मिले हैं, जिन्हें विकल्प के रूप में सर्वाधिक प्राथमिकता के साथ भरा गया। संभव है कि और भी कालेज इस धोखाधड़ी में सामने आएं। इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को ऐसी ही 37 और शिकायतें मिली हैं। सभी मेरठ और आगरा से हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से सभी की जांच की जा रही है, अगर सही पाई गई तो इन अभ्यर्थियों को भी दोबारा च्वाइस लॉक करने के लिए सुविधा दी जाएगी।

Big News : No need of document attestation from Gazetted Officer

नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, खुद अपना प्रमाण पत्र अटेस्ट कर सकेंगे छात्र

No need of document attestation from Gazetted Officer.

Candidate can self attest its document / xerox copy of mark sheet.

रांची। नौकरी का आवेदन देने या प्रतियोगी परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी अटेस्टेड कराने को लेकर अब युवकों को अफसरों के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे खुद सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी को अटेस्ट कर सकते हैं।
केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर राज्य सरकारों को इस नियम को लागू करने का आदेश दिया है। इससे पहले चाहे कॉलेज में नामांकन हो, नई वैकेंसी के लिए आवेदन भरना हो या फिर नौकरी मिलने के बाद प्रमाण पत्रों की जांच करानी हो,तो गजटेड अधिकारियों से अटेस्टेड कराना पड़ता था। केंद्र सरकार ने दिया निर्देश, कई बार समाहरणालय में हो चुका है हंगामा

Sunday, 25 August 2013

Village Development Officer Recruitment UP

कृषि और विज्ञान से इंटर पास अभ्यर्थी ही बन सकेंगे वीडीओः विज्ञापन जारी

लखनऊ: ग्राम विकास अधिकारियों के 2699 पदों पर होने वाली भर्ती के संबंध में शासन की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार केवल कृषि और विज्ञान वर्ग से इंटरमीडियेट पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदक के पास न्यूनतम ‘डोएक’ संस्था से मान्यता प्राप्त ‘सीसीसी’ प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

आवेदन ऑनलाइन लिये जायेंगे। परंतु चयन संबंधी सभी कार्रवाई जनपद स्तर पर नियुक्ति अधिकारी जिला विकास अधिकारी द्वारा संपन्न की जायेग। एक अभ्यर्थी केवल एक ही जनपद के लिये आवेदन कर सकेगा। मेरिट के आधार पर शार्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता टेस्ट लिया जायेगा। इसके बाद 50 अंकों का साक्षात्कार भी होगा। जिसमें अभिव्यक्ति की क्षमता और व्यक्तित्व निर्धारण के 20-20 अंक होंगे।

Wednesday, 21 August 2013

UP Teacher News : डायट प्रवक्ता भर्ती नियमावली को मंजूरी

लखनऊ (ब्यूरो)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में रिक्त 1180 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा संशोधित नियमावली-2013 को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
 इसमें डायट के विभिन्न पदों को समाप्त करते हुए प्रवक्ता पदनाम कर दिया गया है। वहीं ग्रेड-पे 4200 से 4800 रुपये कर दिया गया है। डायट प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए योग्यता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) नियमों के मुताबिक होगी। इसके आधार पर ही लोकसेवा आयोग से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया जाएगा।
डायटों में प्रवक्ता रखने के लिए वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश शिक्षक शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली बनाई गई थी। इसमें प्रवक्ता भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक, बीएड कर दिए जाने की वजह से इसे अमल में नहीं लाया जा सका।

UPTET News 2011 2013 / Junior School Teacher Selection

 बीए में गणित लेने वाले भी कर सकेंगे आवेदन

लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की भर्ती में गणित विषय के साथ बीए करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे। इस बारे में बेसिक शिक्षा विभाग जल्द ही संशोधित शासनादेश जारी करने जा रहा है। परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान और गणित विषयों के शिक्षकों के 29,334 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 29 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जो शासनादेश जारी किया है, उसमें अभ्यर्थियों के लिए स्नातक स्तर पर बीएससी की डिग्री अनिवार्य कर दी गई है। जबकि नियमावली में विज्ञान और गणित विषय से स्नातक की योग्यता का प्रावधान है।

Sunday, 18 August 2013

UPTET : 29334 Upper Primary Teacher Recruitment in UP

UPTET : Recruitment Information of Upper Primary Teacher 29334 Posts Government Order (GO)



Saturday, 17 August 2013

UPTET : 4280 Urdu Teacher Recruitment in UP

Teacher Recruitment News


TNTET : PIL plea seeks to quash notification on TET

A public interest litigation petition has been filed in the Madras High Court seeking to quash a Teachers Recruitment Board (TRB) advertisement in May this year calling for applications for Teacher Eligibility Test (TET). The test is scheduled to commence from August 17.

In the petition, S. Karuppiah, founder of the Central and State Government Scheduled Caste and Scheduled Tribes Employees Federation, said in the advertisement, there was no reference to the minimum qualifying marks for the reserved categories. In Andhra Pradesh the minimum qualifying marks for SC/ST was 40 per cent. In Odisha and Manipur, it was 50 per cent and in Uttar Pradesh 55 per cent. But in Tamil Nadu, there was no concession for the reserved categories. A candidate should obtain 60 per cent to obtain a pass. There was no reference about the minimum qualifying marks for persons coming under the reserved categories.