Showing posts with label Uttar Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Uttar Pradesh. Show all posts

Wednesday, 18 December 2013

Recuitment in Animal Husbendry

पशुपालन विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका

पशुधन प्रसार अधिकारियों के कुल रिक्त 1198 पदों पर नियुक्ति से पूर्व प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

कुल पदों में से 90 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होगी जबकि 10 प्रतिशत पद विभागीय मण्डलीय कर्मचारियों के लिए आरक्षित है।

Wednesday, 11 December 2013

Recruitment in Rajkiye Nirman Nigam Limited

यूपीः 192 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर कुल 192 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सहायक स्‍थानिक अभियन्ता (सिविल) के 48 पद, सहायक स्‍थानिक अभियन्ता (विद्युत) के 10 पद, उप अभियन्ता (सिविल) के 99 पद तथा सहायक लेखाकार के 35 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर सहायक स्‍थानिक अभियन्ता (सिविल) तथा सहायक स्‍थानिक अभियन्ता (विद्युत) के लिए 15600-39100 रूपये तथा ग्रेड पे 500 रूपये, उप अभियन्ता (सिविल) के लिए 9300-34800 रूपये तथा ग्रेड पे 4200 रूपये तथा सहायक लेखाक के लिए 5200-20100 रूपये तथा ग्रेड पे 2800 रूपये निर्धारित है।

Thursday, 29 August 2013

UPTET : Junior High School Teacher Advertisement Published

UPTET / Upper Primary Teacher Recruitment UP :  Junior High School Teacher Advertisement Published

Today Advertisement Published by Various Districts of UP in Local news Paper



For More Information:-  http://upbasiceduboard.gov.in/

Sunday, 25 August 2013

Village Development Officer Recruitment UP

कृषि और विज्ञान से इंटर पास अभ्यर्थी ही बन सकेंगे वीडीओः विज्ञापन जारी

लखनऊ: ग्राम विकास अधिकारियों के 2699 पदों पर होने वाली भर्ती के संबंध में शासन की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार केवल कृषि और विज्ञान वर्ग से इंटरमीडियेट पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदक के पास न्यूनतम ‘डोएक’ संस्था से मान्यता प्राप्त ‘सीसीसी’ प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

आवेदन ऑनलाइन लिये जायेंगे। परंतु चयन संबंधी सभी कार्रवाई जनपद स्तर पर नियुक्ति अधिकारी जिला विकास अधिकारी द्वारा संपन्न की जायेग। एक अभ्यर्थी केवल एक ही जनपद के लिये आवेदन कर सकेगा। मेरिट के आधार पर शार्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता टेस्ट लिया जायेगा। इसके बाद 50 अंकों का साक्षात्कार भी होगा। जिसमें अभिव्यक्ति की क्षमता और व्यक्तित्व निर्धारण के 20-20 अंक होंगे।

Friday, 9 August 2013

No Shiksha Mmitra in UP Primary Schools

यूपी: प्राथमिक स्कूलों में अब नहीं रखे जाएंगे शिक्षामित्र

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों की नियुक्ति नहीं करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की मोहर लग गई है।

तीन जजों की पूर्णपीठ ने इस विधिक प्रश्न का समाधान करते हुए कहा है कि दो जून 2010 का शासनादेश आने के बाद चयनित शिक्षामित्रों को नियुक्ति पाने का अधिकार नहीं रहा।

पूर्णपीठ ने यह भी तय किया कि चयन हो जाने का मतलब नियुक्ति पाने का हकदार होना नहीं है। दो जून के शासनादेश द्वारा प्रदेश सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों की तैनाती की योजना वापस ले ली है।

2699 VDO Recruitment in UP : Online application for VDO Post

यूपी: वीडीओ के 2699 पदों पर भर्ती, कीजिए ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) के 2699 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

 आवेदकों को एक ही जिले में आवेदन की छूट होगी। यह जानकारी ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने दी। उन्होंने बताया कि विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद तीन माह तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। विज्ञापन निकलने के दो माह बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट शुरू होगी।

 चयन व नियुक्ति प्रक्रिया को स्वच्छ व पारदर्शी रखने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे। आवेदन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसे आवेदकों तथा आम लोगों के देखने के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

Friday, 2 August 2013

Army Recruitment Rally 2013 UP

जानिए, यूपी में कहां-कहां किस तारीख को होगी सेना की भर्ती

उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवाओं को भारतीय सेना बुला रही है। हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में 28 अगस्त 2013 से भर्ती शुरू हो रही है, जो छह सितंबर तक चलेगी।

28 अगस्त को गौतमबुद्धनगर जिले की भर्ती है। इसमें जीडी, टेक्निकल, क्लर्क सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी।

29 अगस्त को मुजफ्फरनगर के युवाओं की इन्हीं पदों पर भर्ती होगी। सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर तहसील के युवा 30 अगस्त को दमखम दिखाएंगे। 31 को शामली की भर्ती है।

Wednesday, 31 July 2013

BTC : Somthing New Happen this year in upbtc

बीटीसी के बारे में यह खबर पढ़कर होगी आपकी एक चिंता दूर!
बीटीसी कोर्स करने के लिए यदि 80 और 90 फीसदी अंक नहीं है तो भी चिंता की जरूरत नहीं है। अब इससे कम अंक वालों को भी बीटीसी कोर्स में प्रवेश का मौका मिलेगा।
प्रदेश में बीटीसी की अभी कम से कम छह हजार सीटें और बढ़ने वाली हैं। इसलिए बीटीसी करने वालों के लिए इस बार मौका ही मौका है। प्रदेश में मौजूदा समय बीटीसी की 33,100 सीटें हैं।
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। बीटीसी के बाद टीईटी पास करने वाले को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक की नौकरी मिलने की गारंटी हो जाती है।

Sarkari Naukri in UP : यूपी में 35 हजार कर्मियों की भर्ती करेंगे आजम

कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि उप्र में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में सफाई के लिए एक लाख संविदा कर्मचारियों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है।
इसमें 65 हजार संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। शीघ्र ही 35 हजार संविदा सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे।
उन्होंने यह बात सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री कैलाश चंदोला के नेतृत्व में मिलने पहुंचे सफाई कर्मचारियों से कही। हालांकि सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला ने मेरठ नगर निगम में 1352 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव रखा।

Monday, 29 July 2013

Work in MNREGA by Phone and Online

यूपी: अब फोन, एसएमएस और ऑनलाइन मांग सकते हैं रोजगार

उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के जॉबकार्ड धारकों को अब काम के लिए गांव के प्रधान अथवा पंचायत सेक्रेटरी का चक्कर नहीं लगाना होगा। जॉबकार्ड धारकों को घर बैठे काम की मांग दर्ज कराने के लिए आनलाइन सेवा के साथ फोन व एसएमएस सेवा भी शुरू करवा दी गई है।

प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह गोप ने यहां बताया कि जॉबकार्ड धारक काम के लिए टोल फ्री नंबर (1800-180-5999) पर अपनी मांग दर्ज करा सकते हैं।

Uttar Pradesh BTC News information

BTC :  गलती सुधार कर सरकार ने जारी किया नया आदेश

उत्तर प्रदेश में बीटीसी में गलतियों को संशोधित करने के लिए अभ्यर्थियों को दुबारा फीस नहीं देनी होगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग सुनील कुमार ने इस संबंध में सोमवार को संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है।
इसके साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि एनआईसी लखनऊ से अभिलेखों की जांच के बाद अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

3000 Teacher Recruitment in Govt School In Uttar Pradesh

यूपी: राजकीय विद्यालयों में 3000 शिक्षकों की होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में जल्द ही तीन हजार एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें आधे पद महिलाओं के लिए होंगे।
नई भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पहले की तरह मंडल स्तर पर ही ये भर्तियां की जाएंगी।
प्रदेश में दो साल पहले करीब एक हजार महिला शिक्षकों की भर्ती शुरू हुई थी। उसके बाद पिछले साल फिर लगभग 1200 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकला था लेकिन ये भर्तियां नहीं हो पाईं।
मंडलवार भर्तियां होने के कारण अभ्यर्थियों ने सभी मंडलों से आवेदन कर दिया लेकिन बाद में विवाद होने से मामला कोर्ट में पहुंच गया। उस समय भर्तियों पर रोक लग गई। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग नए सिरे से भर्तियों की तैयारी कर रहा है।

TET Compulsory to be Teacher

यूपी: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शिक्षक के लिए टीईटी जरूरी

उत्तर प्रदेश में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में वार्डन और शिक्षक बनने के लिए TET अनिवार्य कर दी गई है।
नए शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी की अनिवार्यता होगी और जो शिक्षक काम कर रहे हैं, उनके लिए यह अनिवार्य नहीं होगा।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त आवासीय शिक्षा देने के लिए केजीबीवी खोले गए हैं। इन स्कूलों में लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक की मुफ्त शिक्षा के साथ रहने और खाने की व्यवस्था रहती है।

Sunday, 28 July 2013

Clerk Recruitment in Uttar Pradesh

यूपी के डिग्री कॉलेजों में लिपिकों, सहायकों की भर्ती
उत्तर प्रदेश में एडेड डिग्री कॉलेजों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने लिपिक और प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।

कॉलेजों को शासनादेश भेज दिया है कि खाली पद जल्द भरे जाएंगे। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग में ‘समूह ग’ के अंतर्गत 1043 पदों पर नियुक्ति होनी है। मेरठ के डिग्री कॉलेजों में 20 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।

शासन ने 15 मार्च 2012 को लिपिक और प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति पर रोक लगी थी। कार्मिक विभाग को रोक हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन सचिव देवेश चतुर्वेदी ने भर्ती के आदेश जारी किए हैं।

Friday, 26 July 2013

NCR Railways Recruitment 2013 for Scouts and Guides quota posts

Government of India / Ministry of Railways
North Central Railways (NCR)
Railway Recruitment  Cell (RRC)
Balmiki Chauraha, Nawab Yusuf Road, Allahabad (UP)   


Recruitment against Scouts and Guides Quota

Applications in the prescribed format are invited from eligible Indian Nationals for filling up of posts in Scouts and Guides Quota in North Central Railways :

Post Name: Scouts and Guides Quota Jobs
No. of  Vacancy: 08 posts
Pay Scale : Rs.5200-20200 Grade Pay Rs. 1800 / 1900 / 2000/-
Age Limit: 18-25 years

Thursday, 25 July 2013

UP BTC यूपी: तैयार रहें, बीटीसी में होनेवाले हैं दो बड़े बदलाव

 सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो अगले सत्र में बीटीसी प्रशिक्षु नया पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। कोर्स के साथ बीटीसी का नाम भी बदलेगा। नए कोर्स का मकसद प्राइमरी के बच्चों को कान्वेंट स्कूलों की पढ़ाई के अनुरूप तैयार करना है।

राज्य शिक्षा संस्थान के विशेषज्ञों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता के बाद बीटीसी के स्वरूप में बदलाव जरूरी हो गया है।
विशेषज्ञों की बैठक में पाठ्यक्रम में बदलाव का प्रस्ताव भी बन गया है, जिसे सुझावों के रूप में एससीईआरटी को भेज भी दिया गया है। जल्द ही इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

UP BTC यूपी: बीटीसी में आवेदन के बारे में जानिए सब कुछ

उत्तर प्रदेश में बेसिक टीचर सर्टिफिकेट (बीटीसी) कोर्स के लिए इसी माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बीटीसी के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन सभी जिलों में किए जा सकेंगे।

इसके लिए 50 फीसदी अंकों में स्नातक पास 18 से 30 वर्ष वाले पात्र होंगे।

अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग को 5 वर्ष व नि:शक्तों को आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट होगी। आरक्षित वर्ग, नि:शक्त व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित को स्नातक में 5 फीसदी अंक में छूट होगी।

गलती पर दुबारा बिना शुल्क जमा किए आवेदन का मौका मिलेगा, लेकिन नि:शक्त श्रेणी लिखने पर यह मौका नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश का निवासी ही आवेदन के लिए पात्र होगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

Tuesday, 23 July 2013

2699 VDO Vacancy in Uttar Pradesh | UP Vilage Development Officer Recruitment 2013

वीडीओ भर्ती  : ऑनलाइन करने होंगे आवेदन
ग्राम्य विकास आयुक्त को विज्ञापन प्रकाशित कराने के निर्देश, तीन महीने तक आवेदन का मिलेगा मौका
खास बातें - कुल पद 2699

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के 2699 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। ग्राम्य विकास आयुक्त की ओर से जल्दी ही विज्ञापन प्रकाशित कराए जाएंगे। ‘अमर उजाला’ ने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में 4 जुलाई के अंक में ही खुलासा कर दिया था।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद सिंह गोप ने यहां बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित योजनाओं का समुचित लाभ गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दे दिए गए हैं। रिक्त पदों पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

Friday, 19 July 2013

UP Police Constable Recruitment

खतरों से नहीं बेकारी से लगता 'डर'
कन्नौज : जरा से भय से भयभीत होने वाली लड़कियों के अंदर बेरोजगारी ने इतनी हिम्मत भर दी, कि वह पुलिस की नौकरी के जोखिमों को भी खुशी-खुशी उठाने को तैयार हैं। यही कारण है कि पुलिस भर्ती के लिए आवेदन खरीदने आई भीड़ में युवतियों की संख्या काफी दिखाई दी। युवतियों से बातचीत की गई तो कई ने कहा कि साहब इस महंगाई के दौर में पुलिस की भी नौकरी मिल जाए को वह खुशनसीब हो जाएंगी।
शुक्रवार को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा पुलिस आरक्षी पद पर भर्ती के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शहर के मुख्य डाकघर किया जा रहा है। डाकघर में दूसरे दिन भी आवेदन फार्म खरीदने को युवक-युवतियों की काफी भीड़ लगी रही।

Thursday, 4 July 2013

UPPSC Recruitment 2013 for Assistant Accountant Post

Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC)

Review Officer/Asstt.Review Officer Etc.
(Gen.Rectt.) Examination-2013  and  Review Officer/Asstt.Review Officer Etc.Physically Handicapped (Backlog/Special Rectt.)Examination-2013th Last Date for Deposit of Examination Fees in the Bank : 11 July,2013.th Last Date for Submission of Application :15 July, 2013.

Application are invited for the Posts of Review Officer, Assistant Accountant in Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC).

Post Name: Review Officer for UP Secretariat
No. of Vacancy: 370 posts  plus 01 post in special drive for handicapped person.