रेलवे में हो सकती है 15,000 बाबुओं की भर्ती
उत्तर प्रदेश में रेलवे में ड्राइवरों, चेकिंग स्टॉफ और तकनीकी पदों पर भर्तियों की तरह मिनिस्टीरियल कैडर के पदों पर रुकी भर्ती खुल सकती है।
कर्मचारी संगठनों का दबाव पड़ने पर रेलवे बोर्ड ने मान लिया है कि मिनिस्टीरियल पदों की भर्ती पर रोक नहीं लगाई गई है। हालांकि, जोनल अफसरों की शिकायत है कि रेलवे बोर्ड भर्ती का आदेश जारी नहीं कर रहा है।
इसके कारण भर्तियां शुरू करने में अड़चन आ रही है। अब एनएफआईआर ने दबाव बनाना शुरू किया है कि भर्तियां शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड जल्द आदेश जारी करे।