Showing posts with label MNREGA. Show all posts
Showing posts with label MNREGA. Show all posts

Monday, 29 July 2013

Work in MNREGA by Phone and Online

यूपी: अब फोन, एसएमएस और ऑनलाइन मांग सकते हैं रोजगार

उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के जॉबकार्ड धारकों को अब काम के लिए गांव के प्रधान अथवा पंचायत सेक्रेटरी का चक्कर नहीं लगाना होगा। जॉबकार्ड धारकों को घर बैठे काम की मांग दर्ज कराने के लिए आनलाइन सेवा के साथ फोन व एसएमएस सेवा भी शुरू करवा दी गई है।

प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह गोप ने यहां बताया कि जॉबकार्ड धारक काम के लिए टोल फ्री नंबर (1800-180-5999) पर अपनी मांग दर्ज करा सकते हैं।