Wednesday, 31 July 2013

BTC : Somthing New Happen this year in upbtc

बीटीसी के बारे में यह खबर पढ़कर होगी आपकी एक चिंता दूर!
बीटीसी कोर्स करने के लिए यदि 80 और 90 फीसदी अंक नहीं है तो भी चिंता की जरूरत नहीं है। अब इससे कम अंक वालों को भी बीटीसी कोर्स में प्रवेश का मौका मिलेगा।
प्रदेश में बीटीसी की अभी कम से कम छह हजार सीटें और बढ़ने वाली हैं। इसलिए बीटीसी करने वालों के लिए इस बार मौका ही मौका है। प्रदेश में मौजूदा समय बीटीसी की 33,100 सीटें हैं।
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। बीटीसी के बाद टीईटी पास करने वाले को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक की नौकरी मिलने की गारंटी हो जाती है।

UPTET 2013 Declaration of Result till 10th August 2013


UPTET 2011 शिक्षक भर्ती की सुनवाई टली, अगली तारीख 6 अगस्त

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षको की लटकी हुई भर्ती अभी लटकी रहेगी| इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज भी मामले की सुनवाई नहीं हो पाई| अगली तारीख 6 अगस्त लग गयी है

UPTET News: Two Years BTC Course Not Completed therefore Not Qualifide to Become Assitant Teacher in UP

UPTET News : Two Years BTC Course Not Completed therefore NOT QUALIFIDE TO BECOME ASSISTANT TEACHER in UP

HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
Court No. - 30
Case :- WRIT - A No. - 37429 of 2013

Petitioner :- Jaishri
Respondent :- State Of U.P.& 3 Ors.
Counsel for Petitioner :- Pradeep Kumar Verma,Sunil Kumar Tiwri
Counsel for Respondent :- C.S.C.,A.K.Yadav

Hon'ble V.K. Shukla,J.
Jaishri has approached this Court with a request to direct the respondents to take appropriate action regarding her objection dated 1st July, 2013 and thereafter treat her a suitable candidate for the post of Assistant Teacher and further permit her to participate in counseling.

BTC : यूपी: इस कारण से बीएड से ज्यादा बढ़ा बीटीसी का क्रेज

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने को लेकर बीटीसी करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए हैं कि अब तक 62, 816 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा लिए हैं। इसमें से 2110 अब तक ई-चालान भी जमा कर चुके हैं।

बीटीसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व दो वर्षीय बीटीसी है।

Sarkari Naukri in UP : यूपी में 35 हजार कर्मियों की भर्ती करेंगे आजम

कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि उप्र में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में सफाई के लिए एक लाख संविदा कर्मचारियों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है।
इसमें 65 हजार संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। शीघ्र ही 35 हजार संविदा सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे।
उन्होंने यह बात सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री कैलाश चंदोला के नेतृत्व में मिलने पहुंचे सफाई कर्मचारियों से कही। हालांकि सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला ने मेरठ नगर निगम में 1352 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव रखा।

UPTET Nwes : 22 अगस्त से शुरू होगी टीईटी भर्ती प्रक्रिया

29333 Junior High School Teacher - Upper Primary Teacher Recruitment News -

गणित-विज्ञान शिक्षक के एक-एक पद पर दो दावेदार 29334 पदों के लिए 60 हजार अभ्यर्थी मैदान में जिलेवार रिक्त पदों की सूची तैयार 72825 पदों पर भी दो माह के भीतर शुरू होगी भर्ती

एसएनबी इलाहाबाद। प्रदेश के जूनियर हाईस्कूल में गणित और विज्ञान शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो जाएगी। जिलेवार रिक्त पदों की सूची तैयार हो गयी है। जूनियर हाईस्कूल में गणित और विज्ञान शिक्षक के 29334 पदों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास 60 हजार अभ्यर्थी मैदान में है। इस तरह एक पद पर दो अभ्यर्थी दावेदार हैं।

Monday, 29 July 2013

Work in MNREGA by Phone and Online

यूपी: अब फोन, एसएमएस और ऑनलाइन मांग सकते हैं रोजगार

उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के जॉबकार्ड धारकों को अब काम के लिए गांव के प्रधान अथवा पंचायत सेक्रेटरी का चक्कर नहीं लगाना होगा। जॉबकार्ड धारकों को घर बैठे काम की मांग दर्ज कराने के लिए आनलाइन सेवा के साथ फोन व एसएमएस सेवा भी शुरू करवा दी गई है।

प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह गोप ने यहां बताया कि जॉबकार्ड धारक काम के लिए टोल फ्री नंबर (1800-180-5999) पर अपनी मांग दर्ज करा सकते हैं।

Uttar Pradesh BTC News information

BTC :  गलती सुधार कर सरकार ने जारी किया नया आदेश

उत्तर प्रदेश में बीटीसी में गलतियों को संशोधित करने के लिए अभ्यर्थियों को दुबारा फीस नहीं देनी होगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग सुनील कुमार ने इस संबंध में सोमवार को संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है।
इसके साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि एनआईसी लखनऊ से अभिलेखों की जांच के बाद अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

3000 Teacher Recruitment in Govt School In Uttar Pradesh

यूपी: राजकीय विद्यालयों में 3000 शिक्षकों की होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में जल्द ही तीन हजार एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें आधे पद महिलाओं के लिए होंगे।
नई भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पहले की तरह मंडल स्तर पर ही ये भर्तियां की जाएंगी।
प्रदेश में दो साल पहले करीब एक हजार महिला शिक्षकों की भर्ती शुरू हुई थी। उसके बाद पिछले साल फिर लगभग 1200 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकला था लेकिन ये भर्तियां नहीं हो पाईं।
मंडलवार भर्तियां होने के कारण अभ्यर्थियों ने सभी मंडलों से आवेदन कर दिया लेकिन बाद में विवाद होने से मामला कोर्ट में पहुंच गया। उस समय भर्तियों पर रोक लग गई। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग नए सिरे से भर्तियों की तैयारी कर रहा है।