Wednesday 14 August 2013

Happy Independence Day



देशभक्ति के तराने गाएं।
आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएं॥

दुश्मनों की है हम पर कुटिल नजर।
आतंकवाद के रूप में ढा रहे कहर॥

बुलंद हौसलों से करके मुकाबला,
दुश्मनों को खाक में मिलाएं।

आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएं॥

चाहे भिन्न धर्म हो या भिन्न भाषा-भाषी।
भाई-भाई की तरह रहें सभी देशवासी॥

द्वेष भाव दूर हो, सर्वत्र हो भाईचारा,
राष्ट्रधर्म के घर-घर दीप जलाएं।

आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएं॥

No comments:

Post a Comment