उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आखिरकार विज्ञापन के दो वर्ष बाद 2011 में घोषित टीजीटी-पीजीटी की भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।
बोर्ड ने टीजीटी परीक्षा दो चरणों 25 अगस्त और एक सितंबर तथा पीजीटी परीक्षा आठ सितंबर को कराने की घोषणा की है। पहले यह परीक्षा 14, 21 और 28 जुलाई को कराने की घोषणा की गई थी।
नई तिथि की घोषणा के बाद परीक्षार्थियों में शिक्षक भर्ती के चयन की संभावना जगी है। इस परीक्षा में टीजीटी और पीजीटी मिलाकर पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे।
चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि परीक्षा तिथि की घोषणा लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन बोर्ड सहित सभी आयोगों की विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों पर विचार के बाद किया गया है। विस्तृत जानकारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
We are provided in this Current employment news for you.and all about Information Sarkari Naukri, Govt Jobs, Bank Jobs, Police Recruitment, UPSC, SSC Recruitment,Public Sector in get it website.
Showing posts with label up teacher exam. Show all posts
Showing posts with label up teacher exam. Show all posts
Saturday, 15 June 2013
Subscribe to:
Posts (Atom)