Showing posts with label VDO. Show all posts
Showing posts with label VDO. Show all posts

Sunday, 25 August 2013

Village Development Officer Recruitment UP

कृषि और विज्ञान से इंटर पास अभ्यर्थी ही बन सकेंगे वीडीओः विज्ञापन जारी

लखनऊ: ग्राम विकास अधिकारियों के 2699 पदों पर होने वाली भर्ती के संबंध में शासन की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार केवल कृषि और विज्ञान वर्ग से इंटरमीडियेट पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदक के पास न्यूनतम ‘डोएक’ संस्था से मान्यता प्राप्त ‘सीसीसी’ प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

आवेदन ऑनलाइन लिये जायेंगे। परंतु चयन संबंधी सभी कार्रवाई जनपद स्तर पर नियुक्ति अधिकारी जिला विकास अधिकारी द्वारा संपन्न की जायेग। एक अभ्यर्थी केवल एक ही जनपद के लिये आवेदन कर सकेगा। मेरिट के आधार पर शार्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता टेस्ट लिया जायेगा। इसके बाद 50 अंकों का साक्षात्कार भी होगा। जिसमें अभिव्यक्ति की क्षमता और व्यक्तित्व निर्धारण के 20-20 अंक होंगे।

Friday, 9 August 2013

2699 VDO Recruitment in UP : Online application for VDO Post

यूपी: वीडीओ के 2699 पदों पर भर्ती, कीजिए ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) के 2699 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

 आवेदकों को एक ही जिले में आवेदन की छूट होगी। यह जानकारी ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने दी। उन्होंने बताया कि विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद तीन माह तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। विज्ञापन निकलने के दो माह बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट शुरू होगी।

 चयन व नियुक्ति प्रक्रिया को स्वच्छ व पारदर्शी रखने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे। आवेदन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसे आवेदकों तथा आम लोगों के देखने के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

Saturday, 3 August 2013

Must Certificate for Village Development Officer

यूपी: वीडीओ में सीधी भर्ती के लिए जरूरी है यह प्रमाणपत्र 

उत्तर प्रदेश में ( gram vikas adhikari )ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन के साथ ही ट्रिपल सी प्रमाण पत्र लगाना होगा।

ऐसे में ट्रिपल सी प्रमाण पत्र के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला ले चुके तमाम बेरोजगारों के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के 200 पदों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए अभ्यर्थी के पास ट्रिपल सी प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। यह प्रमाण पत्र डोएक से मिलता है।

Tuesday, 23 July 2013

2699 VDO Vacancy in Uttar Pradesh | UP Vilage Development Officer Recruitment 2013

वीडीओ भर्ती  : ऑनलाइन करने होंगे आवेदन
ग्राम्य विकास आयुक्त को विज्ञापन प्रकाशित कराने के निर्देश, तीन महीने तक आवेदन का मिलेगा मौका
खास बातें - कुल पद 2699

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के 2699 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। ग्राम्य विकास आयुक्त की ओर से जल्दी ही विज्ञापन प्रकाशित कराए जाएंगे। ‘अमर उजाला’ ने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में 4 जुलाई के अंक में ही खुलासा कर दिया था।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद सिंह गोप ने यहां बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित योजनाओं का समुचित लाभ गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दे दिए गए हैं। रिक्त पदों पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।